JEE Main 2026:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 के पेपर-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें बिहार के गया जिले के रहने वाले शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ शुभम ने न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा में लाखों छात्रों ने भाग लिया था, लेकिन केवल 26 अभ्यर्थी ही 100 परसेंटाइल हासिल कर सके। शुभम कुमार का इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
शुभम कुमार ने रचा इतिहास
शुभम की सफलता यह साबित करती है कि अगर सही दिशा में मेहनत की जाए तो किसी भी पृष्ठभूमि से आने वाला छात्र देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकता है। उनकी इस उपलब्धि ने बिहार के अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया है कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी मेहनत करें।
देश के टॉप 26 में बनाई जगह
अब शुभम कुमार की नजरें अगले चरण यानी जेईई एडवांस्ड पर टिकी होंगी, जहां वे अपनी इस सफलता को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। परिवार और शिक्षकों ने शुभम की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह सफलता न केवल एक छात्र की जीत है, बल्कि पूरे बिहार के शिक्षा जगत के लिए गर्व का क्षण है।

