You are currently viewing Weather News: 4 नवंबर को 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, चक्रवात मुरासु मचाएगा तबाही! जानें यूपी-दिल्ली का मौसम

Weather News: 4 नवंबर को 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, चक्रवात मुरासु मचाएगा तबाही! जानें यूपी-दिल्ली का मौसम

Weather News: नवंबर के पहले सप्ताह में देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवाती तूफान मुरासु कमजोर होकर गहरे अवदाब में बदल सकता है, लेकिन इसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने का भी अनुमान है।

तेज बारिश और हवाओं से फसलों को हो सकता है नुकसान

IMD ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। पेड़ों की टहनियां टूट सकती हैं और केले, पपीते व सहजन जैसे छोटे पेड़ उखड़ सकते हैं। बागवानी और खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

कमजोर मकानों और कच्चे निर्माण को भी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा रेल यातायात और हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रभावित होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

दिल्ली में सुबह धुंध, दिन में निकलेगी धूप

दिल्ली-NCR में 4 नवंबर को बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है। सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है, जबकि दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है। राजधानी में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

5 और 6 नवंबर को भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

यूपी में बारिश नहीं, सुबह-शाम महसूस होगी ठंड

उत्तर प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर ज्यादा देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग ने 4 नवंबर को प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले सात दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यानी फिलहाल यूपी में मौसम सामान्य बना रहेगा।

बिहार में बारिश के आसार नहीं, छा सकता है हल्का कोहरा

बिहार में भी 4 नवंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश की संभावना नहीं है।

हालांकि कुछ इलाकों में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

झारखंड और ओडिशा में बारिश की चेतावनी

झारखंड में चक्रवात मुरासु के प्रभाव से कुछ स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं ओडिशा में 3 और 4 नवंबर को कई इलाकों में व्यापक बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद 5 से 7 नवंबर तक कुछ जगहों पर बारिश जारी रह सकती है।

दक्षिण ओडिशा के मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति और गंजाम जिलों में खराब मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में मौसम का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश में देखने को मिल सकता है। चक्रवात मुरासु के कमजोर होकर गहरे अवदाब में बदलने के बावजूद 4 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बहुत भारी बारिश की आशंका है। 5 से 9 नवंबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 5 से 8 नवंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। केरल और माहे में 4 से 8 नवंबर के बीच व्यापक बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी चेतावनी है। वहीं लक्षद्वीप में 4 से 6 नवंबर के बीच बारिश होने की संभावना जताई गई है।

जानें आपके शहर में कितना रहेगा तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
दिल्ली30°C17°C
मुंबई34°C26°C
चेन्नई31°C27°C
कोलकाता30°C23°C
लखनऊ31°C18°C
पटना30°C19°C
रांची27°C18°C
भोपाल29°C17°C
जयपुर31°C18°C
शिमला21°C10°C
नैनीताल21°C12°C
Spread the love

Leave a Reply