You are currently viewing रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान.. “अबकी बार ओपनिंग नेवी करेगी”, पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान.. “अबकी बार ओपनिंग नेवी करेगी”, पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी

Rajnath Singh Warns Pakistan: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को आईएनएस विक्रांत पर पहुंचकर भारत की समुद्री शक्ति का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना ने मोर्चा संभाला होता, तो पाकिस्तान का हाल 1971 से भी ज्यादा खराब हो सकता था। संभवतः वह चार टुकड़ों में बंट गया होता।

“आतंकवाद का खेल खत्म हो चुका है”

राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि अब भारत के खिलाफ आतंकवाद का खेल ज्यादा नहीं चल पाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह 1971 में नौसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया था, उसी तरह अगर अब फिर कोई दुस्साहस हुआ, तो परिणाम और भी विनाशकारी हो सकते हैं।

INS विक्रांत पर समीक्षा और नौसेना की प्रशंसा

रक्षा मंत्री ने अरब सागर में तैनात भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का दौरा किया और वहां की संचालनात्मक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नौसेना की रणनीतिक क्षमताओं और अदृश्य कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि हमारी नौसेना न केवल शांति के समय में राष्ट्र की रक्षा करती है, बल्कि संकट की घड़ी में दुश्मनों को चौंकाने की भी पूरी क्षमता रखती है।राजनाथ ने कहा, “अगर इस बार पाकिस्तान कोई नापाक हरकत करता है, तो इस बार ओपनिंग इंडियन नेवी करेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि आज की भारतीय नौसेना पुरानी नौसेना नहीं है, अब यह तकनीकी रूप से सशक्त और मानसिक रूप से सजग है।

पाकिस्तान को चेतावनी

राजनाथ सिंह के इस बयान से यह साफ है कि भारत अब किसी भी आतंकी गतिविधि या सीमा पार से आए खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारत अब आत्मनिर्भर है और दुश्मन के खिलाफ पहले से ज्यादा सक्षम है।उन्होंने पाकिस्तान के युद्धपोतों को निष्क्रिय करने में नौसेना की चुप लेकिन प्रभावी भूमिका का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत अब सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं देता, बल्कि पहले हमला करने की क्षमता भी रखता है।

Spread the love

Leave a Reply