You are currently viewing Bigg Boss OTT 3: ग्रैंड प्रीमियर में अनिल कपूर की धमाकेदार एंट्री, चंद्रिका दीक्षित बनी पहली कंटेस्टेंट

Bigg Boss OTT 3: ग्रैंड प्रीमियर में अनिल कपूर की धमाकेदार एंट्री, चंद्रिका दीक्षित बनी पहली कंटेस्टेंट

Bigg Boss OTT 3: आज 21 जून को टीवी के सबसे पॉपुलर और विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का ग्रैंड प्रीमियर शानदार आगाज के साथ हुआ। इस सीजन में दर्शकों को एंटरटेनमेंट और थ्रिल का डबल डोज मिलेगा। इस बार शो को सलमान खान नहीं, बल्कि अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

अनिल कपूर ने झक्कास अंदाज में की एंट्री

शो के ग्रैंड प्रीमियर में अनिल कपूर ने स्वैग के साथ एंट्री ली और अपने झकास स्टाइल से शो में चार चांद लगा दिए। वाइन कलर के सूट के साथ ब्लैक शर्ट और स्टाइलिश हेयर स्टाइल में अनिल कपूर काफी हैंडसम लग रहे थे। उनके इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

अनिल कपूर ने बिग बॉस से की बात

अनिल कपूर ने शो के दौरान सबसे पहले बिग बॉस से बातचीत की, जिसमें यह खुलासा हुआ कि इस बार घर के नियम बदलने वाले हैं और घर में फोन भी अलाउड होगा। किसी एक कंटेस्टेंट को बाहरी दुनिया की जानकारी दी जाएगी और वो शख्स घर का भेदी होगा।

चंद्रिका ने स्ट्रगल स्टोरी बताई

बिग बॉस ओटीटी 3 की पहली कंटेस्टेंट दिल्ली की फेमस वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित बनीं। पर्पल साड़ी में स्टेज पर आईं चंद्रिका ने अपनी लाइफ की स्ट्रगल भरी स्टोरी सबको बताई। अनिल कपूर ने उनसे सवाल पूछे, जिनमें उन्होंने वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका के कंट्रोवर्सी क्रिएट करने के बारे में भी सवाल किया। इसके साथ ही चंद्रिका को अपने गुस्से को शांत करने और लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हथौड़े से शीशा तोड़ते हुए भी देखा गया।

रणवीर शौरी खोलेंगे कई राज

बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर शौरी भी इस सीजन में अपनी लाइफ के कई राज खोलते हुए नजर आएंगे। अनिल कपूर और रणवीर शौरी के बीच मीठी नोकझोंक देखने को मिली। रणवीर ने कहा कि वे हर साल वैले एक्टर की लिस्ट में होते हैं, तो इस बार शो में आने का निर्णय लिया।

शिवानी कुमार ने जीता अनिल कपूर का दिल

औरेया की पॉपुलर सोशल मीडिया स्टार शिवानी कुमारी भी इस बार बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बन चुकी हैं। शो में शिवानी का ठेठ देसी अंदाज अनिल कपूर का भी दिल जीत लिया।

आने वाले एपिसोड में होगा धमाल

इस सीजन के ग्रैंड प्रीमियर ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है और आगे आने वाले एपिसोड्स में क्या धमाल मचने वाला है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Spread the love

Leave a Reply