You are currently viewing Dhurandhar 2 Trailer Release: 4 मिनट का पावर-पैक्ड ट्रेलर आउट, जानें कब रिलीज होगी आदित्य धर की फिल्म
dhurandhar

Dhurandhar 2 Trailer Release: 4 मिनट का पावर-पैक्ड ट्रेलर आउट, जानें कब रिलीज होगी आदित्य धर की फिल्म

Dhurandhar 2 Trailer Release: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, अब इसके दूसरे अध्याय यानी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। फिल्म के पहले भाग ने अपने जबरदस्त एक्शन और इमोशनल कहानी से बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े थे। उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए, मेकर्स ने आज इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो पहले से कहीं ज्यादा इंटेंस और डार्क नजर आ रहा है।

‘हौसला, ईधन और बदला’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली झलक

बताते चले कि, 7 मार्च, 2026 की सुबह ठीक 11:01 बजे रिलीज हुए इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। धुरंधर 2 के ट्रेलर में साफ़ दिख रहा है कि इस बार मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और खतरनाक होने वाला है। ट्रेलर की शुरुआत रहमान डकैत की मौत के बाद जलते हुए ल्यारी से होती है, जहाँ अब हमजा (रणवीर सिंह) ल्यारी के नए ‘बादशाह’ के रूप में उभरता है।

विजुअल्स और हाई-स्टेक्स ड्रामा इस कदर प्रभावशाली हैं कि वे धुरंधर यूनिवर्स को एक नए स्केल पर ले जाते दिख रहे हैं। ट्रेलर में न केवल मार-धाड़ है, बल्कि किरदारों के बीच का गहरा तनाव भी साफ महसूस किया जा सकता है।

स्टार कास्ट और नए किरदार

इस सीक्वल की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टार कास्ट है। रणवीर सिंह फिल्म में पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनके युवा किरदार जसकीरत सिंह रंगी की भी झलक मिलती है, जिससे स्पष्ट है कि इस बार फिल्म में एक गहरी बैकस्टोरी दिखाई जाएगी।

वहीं, अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल) और आर. माधवन (अजय सान्याल) एक बार फिर अपने एक्शन मोड में लौट आए हैं। ट्रेलर का सबसे बड़ा आकर्षण संजय दत्त हैं, जो एसपी चौधरी असलम के रूप में नजर आ रहे हैं। उनका डायलॉग— “जहां दर्द है, वहां मर्द है”—अभी से इंटरनेट पर वायरल हो गया है। फिल्म में सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अपनी पुरानी भूमिकाओं को आगे बढ़ाएंगे।

ट्रेलर रनटाइम और डिजिटल रिकॉर्ड्स

मेकर्स ने ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के ट्रेलर रिलीज से पहले ही फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थीं। आधिकारिक ट्वीट के अनुसार, यह ट्रेलर पूरे 4 मिनट लंबा है, जिसे “प्योर एड्रेनालाईन रश” करार दिया गया है।

गौरतलब है कि नवंबर 2025 में आई मूल फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर 4 मिनट 8 सेकंड का था, जिसे यूट्यूब पर 93 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। उम्मीद की जा रही है कि सीक्वल का यह ट्रेलर अपने पिछले रिकॉर्ड्स को आसानी से तोड़ देगा और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

धुरंधर 2 रिलीज डेट और कहानी

आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म इस बार केवल हिंदी तक सीमित नहीं रहेगी। धुरंधर 2 आगामी 19 मार्च को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म की कहानी मुख्य रूप से अंडरकवर इंडियन जासूस हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो कराची के ल्यारी इलाके में जसकीरत सिंह रंगी बनकर काम करता है। आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म एक्शन, ड्रामा और बदले की एक ऐसी दास्तां है, जिसका इंतजार हर सिनेमा प्रेमी को है।

Spread the love

Leave a Reply