अलीगढ़ के पूर्व प्रत्याशी ओम पाल सिंह ने कांग्रेस पार्टी में ली सदस्यता

लखनऊ: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधार में आस्था जताते हुए जनपद अलीगढ़ से राष्ट्रीय लोकदल पार्टी से खैर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व महासचिव रहे ओम पाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज्वाईनिंग प्रभारी नितिन शर्मा एवं उ0प्र0 महिला कांग्रेस की महासचिव डॉ0 रिचा शर्मा, एवं मेहताब जायसी भी मौजूद रही।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने ओम पाल सिंह के साथ आए हुए उनके सभी समर्थकों के गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहना कर, पार्टी का सदस्यता कार्ड देते हुए विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सदस्यता ग्रहण करने आए हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि जननायक राहुल गांधी ने जिस प्रकार से देश के संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष की मुहिम चलाई है। उनकी इस मुहिम ने प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं की सोच को परिवर्तित किया है और वह इस लड़ाई का हिस्सा बनने के लिए कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए लगातर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं जिससे हमारा कांग्रेस संगठन और भी अधिक मजबूत हो रहा है।

इस मौके पर उ0प्र0 कांग्रेस के ज्वाईनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने कहा कि आज के दौर में जनता, सामाजिक कार्यकर्ता यहां तक की सत्ता में काबिज भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता भी अपनी पार्टी की नीतियों एवं उसकी कार्यशैली से संतुष्ट नहीं हैं और कांग्रेस में अपनी आस्था जताते हुए श्री राहुल गांधी जी द्वारा देश एवं संविधान को बचाने की लड़ाई का हिस्सा बनने के लिए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। ओम पाल सिंह के साथ सदस्यता ग्रहण वालों में प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान विजय पाल, मास्टर विनय पाल, योगेश शर्मा, मास्टर हरिपाल सिंह, आदि तमाम लोग शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply