लखनऊ: नीतीश पाण्डेय प्रदेश उपाध्यक्ष भगवा रक्षा परिषद् भाजपा उत्तर प्रदेश ने कहा कि नवराष्ट्र निर्माण के दृष्टा, विश्व के लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री के जीवन का एक – एक पल समाज, संस्कृति और राष्ट्र की समृद्धि के लिए समर्पित है।
समाज, संस्कृति, राष्ट्र की समृद्धि और राष्ट्र निर्माण के लिए उनका अविराम कार्य उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।
भाजपा नेता नीतीश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में होने वाले रिफॉर्म्स और परफॉर्मेस से सम्पूर्ण देश में ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है।
आज भारत देश की वैश्विक साख और गरिमा में जो वृद्धि हुई है उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। हम सब बदलाव की इस प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देख रहे हैं। यह सौभाग्य से कम नहीं है। भारत के नागरिक के रूप में हम नई वैश्विक पहचान के साथ दुनिया के सामने शान से खड़े हैं और गौरवशाली पलों को जी रहे हैं।
भाजपा नेता नीतीश पाण्डेय ने कहा पूरा देश आज उनका जन्मदिन मना रहा है हमने भी आज पौधारोपण कर आदरणीय प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया। भारत को अब ऐसे प्रतिबद्ध जनसेवक का साथ मिला है, जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि और नागरिक अमूल्य पूंजी है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दीक्षा और भारतीय जनता पार्टी के संस्कारों में रचे – बसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का व्यक्तित्व इतना विशाल हो गया है कि उसे शब्दों में बांधना एक चुनौती पूर्ण काम है।
अंत में भाजपा नेता नीतीश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मेरे प्रेरणास्रोत हैं।
भारत को यश, कीर्ति और गौरव दिलाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।