You are currently viewing 5 जुलाई की भविष्यवाणी से कांपा जापान.. ‘जापानी बाबा वेंगा’ रियो तात्सुकी ने जताई सुनामी की आशंका

5 जुलाई की भविष्यवाणी से कांपा जापान.. ‘जापानी बाबा वेंगा’ रियो तात्सुकी ने जताई सुनामी की आशंका

Baba Vanga Future Predictions: जापान में एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनी हैं रियो तात्सुकी, जिन्हें वहां की ‘बाबा वेंगा’ कहा जाता है। साल 1999 में लिखी गई उनकी किताब ‘वाताशी गा मीता मिराई’ (भविष्य जो मैंने देखा) में उन्होंने कई भयानक घटनाओं की भविष्यवाणी की थी। अब, उनकी 5 जुलाई 2025 से जुड़ी चेतावनी ने जापान सहित पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है।तात्सुकी की भविष्यवाणी के अनुसार, इस दिन समुद्र में कोई बड़ी हलचल—जैसे जलजला, ज्वालामुखी विस्फोट या भूकंप—हो सकता है, जो एक भीषण सुनामी को जन्म दे सकता है। उन्होंने लिखा है कि समुद्र में “विशाल बुलबुले” उठेंगे और “गर्म पानी का उबाल” सुनामी का संकेत होगा।

भविष्यवाणी से पहले की चेतावनी?

तात्सुकी की इस भविष्यवाणी को और अधिक गंभीर बना दिया है जापान के तोकारा द्वीप समूह में बीते दो हफ्तों में आए 1000 से अधिक भूकंप। भले ही ये झटके हल्के थे, लेकिन उनकी आवृत्ति और समय-सीमा तात्सुकी की भविष्यवाणी के काफी करीब है। इससे आम जनता के बीच डर और संशय फैल गया है।यात्रा करने वाले भी चिंतित हैं, क्योंकि तात्सुकी ने संकेत दिया था कि इस आपदा का प्रभाव अचानक और व्यापक होगा—जो 2011 के तोहोकू भूकंप से भी ज्यादा विनाशकारी हो सकता है।

कौन हैं रियो तात्सुकी और क्यों माना जाता है उन्हें भविष्यदृष्टा?

रियो तात्सुकी कोई वैज्ञानिक या ज्योतिषी नहीं, बल्कि एक फ्यूचर विज़न एक्सपीरिएंसर मानी जाती हैं, जिनका दावा है कि उन्हें सपनों में भविष्य की घटनाएं दिखाई देती हैं। उन्होंने 1999 में जो किताब लिखी, उसमें उन्होंने कई ऐसी आपदाओं की बात की थी जो वर्षों बाद सच हुईं।

तात्सुकी की बड़ी भविष्यवाणियां जो हो चुकी हैं सच

  1. तोहोकू भूकंप (2011)
    इस भीषण भूकंप की तीव्रता 9.0 थी और इसके बाद आई सुनामी ने करीब 20,000 लोगों की जान ले ली। तात्सुकी ने इसे अपनी किताब में पूर्व संकेत के रूप में वर्णित किया था, हालांकि उस समय यह चर्चा में नहीं आई। 2020 में किताब वायरल हुई, तब जाकर लोग उनकी भविष्यवाणी की गंभीरता को समझ पाए।
  2. कोविड-19 महामारी (2020)
    जापानी मीडिया के अनुसार, तात्सुकी ने एक वैश्विक वायरस आपदा की भविष्यवाणी 1999 में ही कर दी थी। उन्होंने लिखा था कि 2020 में एक जानलेवा वायरस पूरी दुनिया को प्रभावित करेगा—जो कोरोना वायरस के रूप में सच साबित हुआ।
  3. फ्रेडी मर्करी की मृत्यु
    24 नवंबर 1976 को तात्सुकी ने सपना देखा था कि मशहूर रॉक सिंगर फ्रेडी मर्करी की मौत होगी। ठीक 15 साल बाद, 24 नवंबर 1991 को उनकी मौत हुई। यह संयोग नहीं बल्कि भविष्यवाणी माना गया।
  4. कोबे भूकंप (1995)
    17 जनवरी 1995 को आए कोबे भूकंप में 5000 लोगों की मौत हुई थी। तात्सुकी ने इस घटना के बारे में भी सपने में देखने का दावा किया था। इस भूकंप ने 20 सेकंड तक धरती को हिलाकर रख दिया था।

क्या 5 जुलाई की भविष्यवाणी भी होगी सच?

तात्सुकी की सटीक भविष्यवाणियों का रिकॉर्ड देखकर लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या 5 जुलाई 2025 को सचमुच कोई बड़ी आपदा आने वाली है? हालांकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भविष्यवाणियों पर भरोसा करना मुश्किल है, फिर भी समय और परिस्थितियां तात्सुकी के कथनों से मेल खाती नजर आ रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply