You are currently viewing UP में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

UP में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

UP IAS Transfer:उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल का निर्णय लिया है, जिसके तहत 11 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं। इसमें प्रमुख सचिवों और मंडलायुक्तों के स्थानांतरण शामिल हैं। इस फेरबदल में कानपुर और आजमगढ़ के मंडलायुक्तों का कार्यक्षेत्र बदलने के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है। इसके अलावा, स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग के प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी भी नए अधिकारी को सौंपी गई है।

11 आईएएस अधिकारियों के तबादले

राज्य शासन ने हाल ही में सचिवालय में तैनात आईएएस अधिकारियों में फेरबदल के बाद अब 11 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें प्रमुख सचिव, आयुक्त और निदेशक जैसे उच्च पदों पर बदलाव किए गए हैं। खासकर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के प्रमुख सचिव और महानिरीक्षक निंबधन पद की जिम्मेदारी अब एक ही अधिकारी, अमित गुप्ता को सौंपी गई है।

अमित गुप्ता अब तक कानपुर के मंडलायुक्त थे, और उन्हें इस पद से हटाकर स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल से यह भी संकेत मिल रहे हैं कि आगामी दिनों में जिलाधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं, क्योंकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को किया जा चुका है।

आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

  • आलोक कुमार (द्वितीय): प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन से महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम बने।
  • लीना जौहरी: प्रमुख सचिव स्टांप एवं पंजीकरण से प्रमुख सचिव बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार पद पर नियुक्त।
  • अमित गुप्ता: अब प्रमुख सचिव, स्टांप व रजिस्ट्रेशन विभाग, पहले वे कानपुर के मंडलायुक्त थे।
  • मनीष चौहान: आयुक्त, आजमगढ़ मंडल से प्रमुख सचिव, खेल व युवा कल्याण विभाग बने।
  • डा. मुथुकुमारस्वामी बी.: आयुक्त, विंध्याचल मंडल मीरजापुर से सचिव, वित्त विभाग बने।
  • के. विजयेन्द्र पांडियन: आयुक्त व निदेशक, उद्योग से आयुक्त, कानपुर मंडल बने।
  • बाल कृष्ण त्रिपाठी: आयुक्त, चित्रकूट धाम मंडल से आयुक्त, विंध्याचल मंडल बने।
  • डा. रूपेश कुमार: महानिरीक्षक निबंधन से अवमुक्त हुए।
  • विवेक: सचिव, गृह विभाग से आयुक्त, आजमगढ़ मंडल बने।
  • अजीत कुमार: सचिव, कृषि विभाग से आयुक्त, चित्रकूट धाम मंडल बने।
  • नरेन्द्र प्रसाद पांडेय: विशेष सचिव/सचिव एपीसी शाखा से सचिव, नियोजन विभाग बने।

17 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला

योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी बदलाव किए हैं। मंगलवार को 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें आठ जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं। मीरजापुर, लखीमपुर खीरी, सुलतानपुर, मैनपुरी, बस्ती, कन्नौज, अमरोहा और भदोही जिलों के पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें छह आईपीएस अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें एक जिले से हटाकर दूसरे जिले में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Spread the love

Leave a Reply