You are currently viewing सपा के सभी जिला कार्यालयों पर महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया

सपा के सभी जिला कार्यालयों पर महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 24 जून 2024 को राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ सहित समाजवादी पार्टी के सभी जिला कार्यालयों पर महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। महारानी साहस की प्रतिमूर्ति, स्वाभिमानी और स्वतंत्रता के लिए कुर्बान होने वाली वीरांगना थी।

कौन थी महारानी दुर्गावती ?

गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती गढ़ मण्डला की रानी थी। वर्तमान में जबलपुर उनके राज्य का केन्द्र था। 24जून 1565 ई0 को महारानी ने राज्य की संप्रभुता बचाए रखने, स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।

इन लोगों ने किया माल्यार्पण

वीरांगना महारानी दुर्गावती के चित्र पर सर्वप्रथम राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और पूर्व सांसद श्री अरविन्द कुमार सिंह, डॉ0 राजपाल कश्यप पूर्व एमएलसी ने माल्यार्पण कर नमन किया।

इन लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की

रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर अनूप सण्डा पूर्व विधायक, रामवृक्ष सिंह यादव पूर्व एमएलसी, अनिसुर्रहमान प्रदेश महासचिव, राजेन्द्र लोधी, अरूणेश पाण्डेय पूर्व प्रभारी, मनोज कुमार पाल जिलाध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोेष्ठ, लता जायसवार राष्ट्रीय सचिव, विक्रम सिंह गंगवार, पायल सिंह प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी किन्नर सभा, अक्षय सिंह, ब्रिजेश सिंह बैचलर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, डीआरएस यादव, सूरज लोधी, कयूम प्रचारक, विनीत कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश, राजा मानसिंह आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।

Spread the love

Leave a Reply