You are currently viewing लखनऊ में प्रेरणा परिवार का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न, परम्पराओं के माध्यम से संस्कृति से जुड़ने का संदेश

लखनऊ में प्रेरणा परिवार का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न, परम्पराओं के माध्यम से संस्कृति से जुड़ने का संदेश

Holi 2026: लखनऊ में 1 मार्च 2026 को प्रेरणा परिवार द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। इस आयोजन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांतरंजन जी ने अपने संबोधन में भारतीय परम्पराओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परम्पराएँ हमें हमारी जड़ों से जोड़ती हैं और हमारी संस्कृति को जीवित रखती हैं। भारतीय संस्कृति मूल्यों पर आधारित है और होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने भक्त प्रह्लाद के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें सत्य, विश्वास और आस्था के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त और संस्कारित राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने समाज में समरसता और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया और कामना की कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर सदैव सुरक्षित और गौरवपूर्ण बनी रहे।

लोक संस्कृति से सजा समारोह

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। ब्रज, अवध, बुंदेलखंड के साथ-साथ उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र की पारंपरिक होली पर आधारित लोक कलाओं की प्रस्तुतियों ने समारोह को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।

युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

प्रेरणा परिवार के अध्यक्ष गुंजीत कालरा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य भारतीय परम्पराओं का संरक्षण और युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने जानकारी दी कि संस्था अब तक आठ सफल आयोजन कर चुकी है, जिनमें यह होली मिलन का तीसरा प्रमुख आयोजन रहा।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर प्रेरणा परिवार परिवार के जतिन वर्मा (मार्गदर्शक), गुंजीत कालरा (अध्यक्ष), अक्षय खोसला (उपाध्यक्ष), विरजसागर दास (उपाध्यक्ष), यशवर्धन अग्रवाल (उपाध्यक्ष), शरद जैन (कोषाध्यक्ष), अभिनव भार्गव (सदस्य), पीयूष सिंह (संयुक्त सचिव), गुंजन जैन (सदस्य),  शांतनु सिंह (सदस्य), अंकित साहनी (सदस्य), अभिनव भार्गव  (सदस्य), रानी (सदस्या), ईशा कालरा (सदस्या), पारुल चावला खोसला (सदस्या), दिव्यांशी दास (सदस्या), श्वेता अग्रवाल (सदस्या), रश्मि जैन (सदस्या), शिखा भार्गव (सदस्या), सुष्मिता सिंह (सदस्या), रिधिमा जैन (सदस्या), अश्मिता मोहंती (सदस्या), अंबिका साहनी (सदस्या) आयोजन में शामिल रहे।

अखिल भारतीय सह गौसेवा प्रमुख नवल-किशोर , क्षेत्र प्रचारक अनिल , प्रांत प्रचारक कौशल , कृषिमंत्री सूर्य प्रताप साही , असीम अरुण जी (राज्य मंत्री, सामाजिक कल्याण, उत्तर प्रदेश), पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी जी, महेंद्र सिंह  (पूर्व जल मंत्री, उत्तर प्रदेश) भाजपा, उत्तर प्रदेश), विधायक पंकज सिंह ,  अपर्णा यादव  (उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला आयोग), पूर्व मंत्री अशोक बाजपेयी जी, संयुक्ता भाटिया (पूर्व महापौर, लखनऊ), अवनीश अवस्थी (सलाहकार, मुख्यमंत्री उ.प्र), नीरज सिंह , वरिष्ठ प्रचारक वीरेन्गिर सिंह ,सुभाष , यशोदानंद आदि की प्रमुख उपस्थिति रही।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगोत्सव

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। पूरे आयोजन में सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक एकता और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
यह समारोह न केवल रंगों का उत्सव था, बल्कि भारतीय परम्पराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के पुनर्जीवन का एक सार्थक प्रयास भी सिद्ध हुआ।







Spread the love

Leave a Reply