UP Politics: अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाइए और रामभक्तों से माफी मांगिए
अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे से उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तंज कसते हुए उन्हें 6 दिसंबर को राम मंदिर जाने और रामभक्तों की हत्या के लिए माफी मांगने की सलाह दी। वहीं, सपा सांसद सनातन पांडेय के बयान ने भी सियासी बहस तेज कर दी है।
