UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर तेज हुई बातचीत, अवधेश प्रसाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपनी नई सीटों की लिस्ट सौंपी है, जबकि सपा ने भी अपना प्रस्ताव भेज दिया है। इस बीच अखिलेश यादव ने अवधेश प्रसाद को गठबंधन कमेटी में शामिल कर बड़ी जिम्मेदारी दी है।
