UP Politics: राजा भैया ने खुद क्यों चलाई थी बाबा बागेश्वर की कार? अब बताई वजह, बोले- देखना चाहता था रोकने वाले हैं कौन
बाबा बागेश्वर को प्रयागराज एयरपोर्ट से कुंडा तक खुद कार चलाकर लाने वाले राजा भैया ने अब इसके पीछे की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि वह देखना चाहते थे कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को रोकने वाला कौन है। साथ ही उन्होंने रामकथा का विरोध करने वालों और जातिगत राजनीति करने वाले दलों पर भी निशाना साधा।
