UP Election 2027: बीजेपी का UP में बड़ा चुनावी प्लान! 403 सीटों पर प्रभारी नियुक्त, कई दावेदारों का बदला कार्यक्षेत्र; MLC को मिलेगा टिकट?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सभी 403 सीटों पर विधानसभा प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी ने रणनीतिक बदलाव करते हुए टिकट के प्रमुख दावेदारों को उनके गृह क्षेत्र के बजाय दूसरे विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि संगठन और बूथ स्तर पर जमीनी फीडबैक जुटाया जा सके।
