You are currently viewing उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के बदले विभाग

उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के बदले विभाग

UP IAS Transfer News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बार 14 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल को स्वास्थ्य कारणों के चलते सभी जिम्मेदारियों से हटाया गया है। वहीं, दीपक कुमार को आईआईडीसी (अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।बदलाव की यह सूची गुरुवार की शाम जारी की गई, जिसमें बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, नगर विकास, पर्यटन, और स्वास्थ्य विभाग जैसे अहम मंत्रालयों में फेरबदल किया गया।

मुख्य सचिव एसपी गोयल को सभी पदों से हटाया गया

मुख्य सचिव एसपी गोयल, जो कि आईआईडीसी के पद पर भी थे, को बीमारियों के चलते छुट्टी पर भेजा गया है और उनके सभी विभागों का कार्यभार अब कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार को सौंपा गया है।
दीपक कुमार के पास अब:
अपर मुख्य सचिव, वित्त
अध्यक्ष, पिकप
सीईओ, यूपीडा
अपर मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन
परियोजना निदेशक, यूपीडास्प
के अतिरिक्त प्रभार रहेंगे।

शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ी फेरबदल

पार्थसारथी सेन शर्मा को अब बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
अमित कुमार घोष को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग सौंपा गया है।
मुकेश मेश्राम को पशुपालन, दुग्ध एवं मत्स्य विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
पहले वे पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ कार्य विभाग में थे।
उनकी जगह अमृत अभिजात को पर्यटन विभाग सौंपा गया है।
नगर विकास, खेल, राजस्व और सचिवालय प्रशासन में भी फेरबदल
संजय प्रसाद से नागरिक उड्डयन विभाग का दायित्व हटा दिया गया है।
अजय चौहान को लोक निर्माण विभाग के साथ उपशा के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
पी. गुरुप्रसाद को राजस्व विभाग से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें आवास विभाग, नगर विकास, और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
मनीष चौहान को सचिवालय प्रशासन, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण, और हिंदी संस्थान की जिम्मेदारी दी गई है।

खाद्य एवं रसद विभाग में भी बदलाव

रणवीर प्रसाद को खाद्य एवं रसद और उपभोक्ता मामलों के साथ-साथ राजस्व विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है।
अनामिका सिंह, जिनका हाल ही में बरेली मंडलायुक्त के पद पर तबादला हुआ था, अब आयुक्त खाद्य एवं रसद बनाई गई हैं।
उनकी जगह भूपेंद्र एस चौधरी को बरेली मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।।

Spread the love

Leave a Reply