मखाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सर्दी, गर्मी या बरसात आप किसी भी मौसम में मखाना खा सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को मखाना खूब पसंद आता है। आजकल मिलावट के दौर में चुनिंदा चीजें ही ऐसी बची हैं जिनमें कम मिलावट की गुंजाइश है। इन्हीं में से एक है मखाना। बच्चों की डाइट में आपको मखाना जरूर शामिल करना चाहिए। आप मखाने को रोस्ट करके, खीर बनाकर या फिर दूध में डालकर खा सकते हैं। लेकिन कुछ लोग मखाने को गुड़ के साथ भी खाते हैं। मखाना और गुड़ मिलकर फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। हालांकि बहुत कम लोग मखाना और गुड़ खाते हैं, लेकिन इसका स्वाद काफी कैरेमलपॉपकॉर्न जैसा लगता है। इसके लिए मखाने को गुड़ में डालकर अच्छी तरह से पकाया जाता है। जानिए गुड़ में मखाने को पकाकर खाने से क्या फायदा होता है?
गुड़ वाला मखाना कैसे बनाएं
आप चाहें तो गुड़ वाला मखाना घर में भी बना सकते हैं। सबसे पहले मखाने के घी में भून लें और फिर गुड़ को किसी कड़ाही में पिघला लें और इसमें मखाने डालकर चलाएं। जब गुड़ मखाने के ऊपर चिपक डाए तो गैस बंद कर दें और मखाने को ठंडा होने के लिए रख दें। अब आप गुड़ वाले मखाने का स्वाद ले सकते हैं।