You are currently viewing फ्रोजन मटर खाने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

फ्रोजन मटर खाने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Life style : मटर से बनने वाली डिशेज हर मौसम में खाई जाती हैं, लेकिन तेज गर्मी या बरसात के मौसम में ताजी मटर मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में फ्रोजन मटर का इस्तेमाल आम हो जाता है। फ्रोजन मटर का उपयोग करने के पीछे की एक बड़ी वजह यह है कि इसे छीलने और स्टोर करने में कोई परेशानी नहीं होती। हालांकि, यह थोड़ी-सी सहूलियत अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आती हैं।

वजन बढ़ सकता है

आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रोजन मटर के ज्यादा इस्तेमाल से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। दरअसल, प्रिजर्व फूड्स में स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है, जो फैट को बढ़ाने का काम कर सकता है। ऐसे में, मोटापे से जूझ रहे लोगों को इसके सेवन से थोड़ा बचना चाहिए।

हार्ट के लिए नुकसानदायक

फ्रोजन मटर का ज्यादा इस्तेमाल करने से हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है। यह दिल की धमनियों को बंद करके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। वहीं, इसमें मौजूद ट्रांस फैट नसों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में, भूलकर भी इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

डायबिटीज में न खाएं

फ्रोजन मटर में मौजूद स्टार्च आपके ब्लड शुगर को भी बढ़ा सकता है। ऐसे में, डायबिटीज के मरीजों को इसके सेवन से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे आपको शुगर स्पाइक की समस्या हो सकती है।

पोषक तत्व की कमी

फ्रोजन मटर के ज्यादा इस्तेमाल से पोषक तत्वों की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है। लंबे समय तक मटर को फ्रोजन रखने से पोषक तत्वों को नुकसान पहुंचता है, इसलिए हमेशा ताजे मटर को ही पहली पसंद के रूप में चुनना चाहिए।

बीपी की शिकायत

फ्रोजन मटर को खाने से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत भी हो सकती है। ऐसा इसमें मौजूद सोडियम के कारण होता है। इसलिए अगर आप भी हृदय रोग या स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाना नहीं चाहते हैं, तो इसका ज्यादा सेवन करने से परहेज कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply