You are currently viewing National Space Day : चंद्रयान-3 की एक साल की सफलता पर देशभर में उत्सव”

National Space Day : चंद्रयान-3 की एक साल की सफलता पर देशभर में उत्सव”

National Space Day 2024:आज, 23 अगस्त को देशभर में ‘नेशनल स्पेस डे’ धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दिन भारत की स्पेस साइंस में अग्रणी भूमिका को मान्यता देने और युवाओं में इस क्षेत्र के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए समर्पित है। इस दिन की प्रमुख विशेषता यह है कि 23 अगस्त 2023 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड हुआ था। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी और चंद्रमा पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बना।

स्पेस डे का थीम और इसरो का संदेश

इसरो ने ‘नेशनल स्पेस डे’ के अवसर पर ट्वीट करके इस साल के थीम की घोषणा की है: “इंडिया’ज स्पेस सागा – टचिंग लाइफ्स व्हाइल टचिंग द मून”। इसरो का कहना है कि अंतरिक्ष की स्टडी हमारे जीवन को एक नया आकार देती है और हमारी कल्पना को प्रोत्साहित करती है। इसरो ने भारत के अंतरिक्ष प्रयासों की अविश्वसनीय यात्रा और उनके हमारे जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को मान्यता देने के लिए सभी को आमंत्रित किया है।आज के इस विशेष दिन पर, स्पेस साइंस की जटिलताओं को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी को इस क्षेत्र में और अधिक रुचि और प्रेरणा मिल सके।

क्यों मनाते हैं नेशनल स्पेस डे?

आज स्पेस डे मनाने के पीछे की वजह इसरो का ऐतिहासिक मिशन चंद्रयान 3 है। 23 अगस्त साल 2023 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान यानी इसरो ने चांद पर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया। इसरो ने लैंडर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया था।

पीएम मोदी ने की थी घोषणा

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त की तारीख को नेशनल स्पेस डे मनाने की घोषणा की थी। भारत के लिए ये उपलब्धि बेहद खास है। बता दें कि आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान 3 को लॉन्च किया गया था। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ इसे चांद पर उतारा गया था।

Spread the love

Leave a Reply