CM Yogi Janta Darshan: CM योगी ने सुनी 150 लोगों की फरियाद, बीमार पति के इलाज के लिए महिला को दिया मदद का भरोसा
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित पति के इलाज के लिए पहुंची महिला को विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद का भरोसा दिया। साथ ही बीमार महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने और भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
