UP News: प्रतापगढ़ में राजा भैया की रामकथा बनी सियासी संगम, धनंजय सिंह और बृजेश सिंह एक मंच पर आए नजर
कुंडा में राजा भैया की श्रीराम कथा इन दिनों धार्मिक और राजनीतिक दोनों वजहों से सुर्खियों में है। धीरेंद्र शास्त्री की कथा में धनंजय सिंह, बृजेश सिंह और सुशील सिंह समेत कई चर्चित चेहरे पहुंचे। भाजपा नेताओं की मौजूदगी के बीच धनंजय सिंह ने सनातन धर्म का विरोध करने वालों पर निशाना साधा।
