Chhath Puja: छठ पर महिलाओं को मिलेगी छुट्टी, नगर निगम और जलकल विभाग के लिए मेयर का आदेश
लखनऊ में छठ महापर्व पर नगर निगम और जलकल विभाग की महिला कर्मचारियों को 16 नवंबर को विशेष अवकाश मिलेगा। मेयर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त को इसके निर्देश दिए हैं। वहीं, शहर में करीब 110 स्थानों पर छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गोमती नदी के घाटों की सफाई और सुंदरीकरण कराया गया है।
