Jammu Kashmir Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर; अमित शाह ने किया सलाम
कुलगाम में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया। वह सीआरपीएफ चौकी पर हुए हमले के मामले में वांछित था। अमित शाह ने इस ऑपरेशन को सुरक्षा एजेंसियों के बेहतरीन तालमेल का नतीजा बताया और जवानों के साहस की सराहना की।
