UP Politics: गोरखपुर हादसे पर एसटी हसन का विवादित बयान, बोले- बच्चे को माता-पिता को संभालना चाहिए था; आजम खान की रिहाई पर जताई खुशी
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एसटी हसन ने गोरखपुर में अखिलेश यादव के दौरे के दौरान बच्चे की मौत को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने इसे हादसा बताते हुए माता-पिता की जिम्मेदारी पर सवाल उठाया। वहीं, आजम खान को जमानत मिलने पर खुशी जताई और 2027 विधानसभा चुनाव में उनके नाम का फायदा मिलने की बात कही।
