Jammu Kashmir: कुलगाम में सेना ने लिया हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर
कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में कमांडर मोहम्मद लतीफ भट भी शामिल है, जिस पर CRPF पोस्ट पर हुए हमले में शामिल होने का शक था। 11 नवंबर की घटना के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया था।
