UP Politics: केशव मौर्य ने अखिलेश यादव को घेरा, सपा-कांग्रेस के गठबंधन को बताया ‘ठगबंधन’
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को 'ठगबंधन' बताते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और सपा पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया। मौर्य ने दावा किया कि बीजेपी प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
