Kota Accident: राजस्थान के कोटा में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, 8 गंभीर घायल
राजस्थान के कोटा में कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे श्रद्धालुओं की क्रूजर वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
