Diwali 2026: यूपी रोडवेज ने बनाया नया रिकॉर्ड, 6 दिन में एक करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर
दीपावली पर यूपी रोडवेज ने नया रिकॉर्ड बनाया है। छह दिनों में एक करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने बसों से सफर किया। अब छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए योगी सरकार 13 से 17 नवंबर तक अतिरिक्त बसें चलाएगी। चालकों और परिचालकों को भी रोजाना 400 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
