UP News: ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे पर CM योगी का बड़ा बयान, बताया क्यों दिया था ये नारा? सपा सरकार को भी घेरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित राइजिंग भारत सम्मेलन में 'बटेंगे तो कटेंगे' और 'एक हैं तो सेफ हैं' नारों पर हो रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इन नारों का मकसद समाज को बांटना नहीं, बल्कि युवाओं को 10 साल पहले के यूपी और सपा सरकार के दौर की घटनाओं के प्रति सतर्क करना था।
