UP Transfer News: यूपी में 29 BDO के तबादले, 5 जिलों के अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया
उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले प्रशासनिक तबादलों का दौर तेज हो गया है। आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के बाद अब 29 खंड विकास अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। सीतापुर, सोनभद्र, सुलतानपुर, उन्नाव और वाराणसी समेत कई जिलों के अधिकारियों को नई तैनाती मिली है। जानिए किस अधिकारी को कहां भेजा गया है।
