UP IAS-PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस बदलाव में कई महत्वपूर्ण विभागों, विकास प्राधिकरणों और जिलों की प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
IAS Transfer List UP: खनन और पंचायती राज विभाग में बड़े बदलाव
खनन विभाग में आईएएस अधिकारी माला श्रीवास्तव से सचिव खनन का प्रभार वापस लेकर उन्हें निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उज्जवल कुमार को विशेष सचिव खनन बनाया गया है। पंचायती राज विभाग में भी बदलाव करते हुए अमित सिंह को निदेशक पद से हटाकर प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि हरिप्रताप शाही को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है।
विकास और सहकारिता से जुड़े पदों पर भी नई तैनाती
आईएएस अधिकारी राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त, आवास विकास परिषद बनाया गया है। वहीं नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक पीसीएफ की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. चंद्र भूषण को अपर निदेशक RUPAAM बनाया गया है। इन बदलावों के साथ विभिन्न प्रशासनिक और सहकारी संस्थाओं में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
जौनपुर और मऊ को मिले नए मुख्य विकास अधिकारी
तबादला सूची में जिलास्तरीय प्रशासन से जुड़े बदलाव भी किए गए हैं। ध्रुव खाडिया को जौनपुर से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी मऊ बनाया गया है, जबकि नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक कुमार श्रीवास्तव को सदस्य राजस्व परिषद, प्रयागराज बनाया गया है।
चिकित्सा शिक्षा और मेडिकल सप्लाई में भी फेरबदल
प्रशासनिक फेरबदल के तहत जे रीभा को एमडी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन बनाया गया है। सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा और प्रकाश बिंदु को सचिव चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अर्चना गहरवार को AKTU लखनऊ का कुलसचिव और रीना सिंह को KGMU का कुलसचिव बनाया गया है।
23 पीसीएस अधिकारियों को भी मिली नई तैनाती
आईएएस अधिकारियों के साथ 23 पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। सूची के मुताबिक चंदेश कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया, ज्ञानेंद्र विक्रम को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) संत कबीर नगर, लवी त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सहारनपुर और राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त मेरठ बनाया गया है।
वहीं पुष्पेंद्र पटेल को अपर जिलाधिकारी रामपुर, अर्पित गुप्ता को कुलसचिव बांदा कृषि विश्वविद्यालय और विजय शंकर को कुलसचिव महात्मा बुद्ध कृषि विद्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
मेरठ, जालौन, प्रतापगढ़ और हरदोई में भी बदलाव
अभिनव कन्नौजिया को संयुक्त दुग्ध आयुक्त, बृजेश कुमार सिंह को सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण और शिवानी सिंह को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) जालौन बनाया गया है। इसके अलावा प्रेम चंद्र मौर्य को अपर जिलाधिकारी प्रतापगढ़, रामजी मिश्रा को अपर जिलाधिकारी लखनऊ और राजेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी हरदोई की जिम्मेदारी मिली है।
मुरादाबाद और लखीमपुर खीरी में भी बदले अधिकारी
प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद और बृजेश कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी बनाया गया है। वहीं अनिरुद्ध प्रतीप सिंह को उपनिदेशक, यूपी राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की जिम्मेदारी दी गई है। किंशुक श्रीवास्तव को फिलहाल प्रतीक्षारत रखा गया है।
अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, आजमगढ़ और मेरठ में भी नई पोस्टिंग
तबादला सूची के अनुसार संगीता देवी को अपर जिलाधिकारी अलीगढ़, गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर और नरेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाया गया है। आदित्य कुमार प्रजापति को अपर जिलाधिकारी (नगर) मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं अमित कुमार को उपनिदेशक, यूपी कृषि उत्पादन मंडी और मयंक कुंडू को उपजिलाधिकारी मुरादाबाद बनाया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ प्रदेश के विभिन्न विभागों और जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव हुआ है।

