Pratapgarh News: बागेश्वर बाबा के सारथी बने राजा भैया, खुद ड्राइव कर बेंती पहुंचाया; प्रतापगढ़ में तीन दिन गूंजेगी रामकथा
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार को प्रतापगढ़ पहुंचे। राजा भैया ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत कर खुद गाड़ी चलाई और बेंती राजभवन तक लेकर गए। मंगलवार से तीन दिवसीय श्रीराम कथा शुरू होगी, जबकि 20 नवंबर को दिव्य दरबार लगेगा। दूसरी ओर, कथित विवादित बयान को लेकर रामपुर कोर्ट में परिवाद दर्ज किया गया है।
