Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: नाला खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन में धमाका, एक की मौत
बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके में एक व्यक्ति की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है, जबकि पांच से छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट से कई घरों की दीवारों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
