Uttarakhand News: उत्तराखंड में 10 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत! धामी सरकार ने मांगा नियमितीकरण का प्रस्ताव
उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य के करीब 10 हजार संविदा NHM कर्मचारियों (डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट) को नियमित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने एक सप्ताह में प्रस्ताव मांगा है। इसके साथ ही रेजिडेंट डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी और पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी भी मिल गई है।
