UP News: ब्रजेश पाठक ने सपा की लाल टोपी को बताया खतरे का निशान, अखिलेश यादव की पार्टी पर जमकर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की लाल टोपी को खतरे का निशान बताया। उन्होंने अखिलेश यादव की पार्टी पर निशाना साधते हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन को भी घेरा। इस दौरान उन्होंने 26 जनवरी तक एक लाख युवाओं को नौकरी देने का दावा किया।
