UP Politics: ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर बोला बड़ा हमला, कहा- पहला ऐसा यादव नेता देखा जो अहीर-अहीर में भेद करता हो
ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जातीय भेदभाव का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट लिखी है। उन्होंने यादव समाज के 85 फीसदी ग्वाला और 15 फीसदी कमरिया वर्ग का मुद्दा उठाया। राजभर ने 2017 से 2024 तक सपा के टिकट वितरण का हिसाब मांगते हुए 2027 चुनाव में सपा को नुकसान होने का दावा किया।
