UP Congress: उत्तर प्रदेश की सियासत में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हलचल तेज हो रही है। बीजेपी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटने लगे हैं। इस बीच कांग्रेस ने भी चुनावी मैदान में उतरने के लिए संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए दो महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया है। इनमें पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (PAC) और प्रदेश चुनाव समिति (PEC) शामिल हैं।
कांग्रेस का मानना है कि चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करना और नेताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई अनुभवी नेताओं को इन समितियों में जगह दी है। दोनों समितियों का गठन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी में कई बड़े चेहरे शामिल
कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद इन समितियों के गठन की घोषणा की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। पार्टी की 42 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी में यूपी और राष्ट्रीय नेतृत्व के कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है।
इस समिति में राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा ‘मोना’, वीरेंद्र चौधरी, प्रमोद तिवारी, किशोरी लाल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्ज्वल रमन सिंह और राजीव शुक्ला को जगह मिली है।
इसके अलावा इमरान प्रतापगढ़ी, अजय राय, निर्मल खत्री, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, पीएल पुनिया, प्रदीप जैन आदित्य और राशिद अल्वी भी समिति का हिस्सा होंगे।
जफर अली नकवी, बेगम नूर बानो, रवि वर्मा, कुंवर दानिश अली, मीम अफजल, अनिल शास्त्री, संजय कपूर और प्रदीप माथुर समेत कई अन्य नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है।
युवा कांग्रेस से लेकर महिला कांग्रेस तक को प्रतिनिधित्व
कांग्रेस ने नई पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी में संगठन के अलग-अलग विभागों को भी प्रतिनिधित्व दिया है। महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल और एनएसयूआई के प्रदेश पदाधिकारी भी इस समिति में शामिल होंगे। इसके अलावा विवेक बंसल, मोहम्मद मुकीम, कमल किशोर कमांडो, अनुग्रह नारायण सिंह, दीपक सिंह, नकुल दुबे, भगवती प्रसाद चौधरी, अफरोज खान, अनिल चौधरी, नदीम जावेद और सोहिल अख्तर अंसारी को भी जगह दी गई है।
सुप्रिया श्रीनेत, जितेंद्र बघेल, मनोज त्यागी, राज कुमार मौर्य, सुशील कुमार पासी, ओमवीर यादव, अवनीश काजला, राहुल राजभर और विश्वविजय सिंह पदेन सदस्य होंगे। इसके साथ ही प्रदेश कोषाध्यक्ष और यूपी से जुड़े एआईसीसी पदाधिकारियों को भी समिति में शामिल किया गया है।
प्रदेश चुनाव समिति की अध्यक्ष बनीं आराधना मिश्रा ‘मोना’
कांग्रेस ने 37 सदस्यों वाली प्रदेश चुनाव समिति की जिम्मेदारी आराधना मिश्रा ‘मोना’ को सौंपी है। इस समिति में भी पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ कई महत्वपूर्ण चेहरों को शामिल किया है।
समिति के सदस्यों में वीरेंद्र चौधरी, प्रमोद तिवारी, किशोरी लाल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्ज्वल रमन सिंह, राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी, अजय राय, निर्मल खत्री, सलमान खुर्शीद और राज बब्बर शामिल हैं।
इसके अलावा अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, पीएल पुनिया, प्रदीप जैन आदित्य, अनिल शास्त्री, बेगम नूर बानो, जफर अली नकवी, मोहम्मद मुकीम, रवि वर्मा, मीम अफजल, कमल किशोर कमांडो, प्रदीप माथुर और अनुग्रह नारायण सिंह को भी जिम्मेदारी दी गई है।
संजय कपूर, सोहिल अख्तर अंसारी, विवेक बंसल, दीपक सिंह, भगवती प्रसाद चौधरी, नकुल दुबे, हाजी इकराम कुरैशी, आलोक प्रसाद, देवेंद्र निषाद और सुप्रिया श्रीनेत भी इस समिति का हिस्सा होंगे।
2027 के चुनाव में कांग्रेस की नई टीम दिखाएगी दम
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस लंबे समय से अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में चुनाव से पहले इन समितियों का गठन पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है। अब इन नेताओं के सामने संगठन को सक्रिय करने, चुनावी मुद्दे तय करने और प्रदेश में पार्टी की राजनीतिक स्थिति मजबूत करने की चुनौती होगी। देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की यह नई टीम 2027 के विधानसभा चुनाव में क्या रणनीति अपनाती है और उसका कितना असर दिखाई देता है।

