Yogi Adityanath: जनता दर्शन में गलत IGRS रिपोर्ट पर भड़के CM योगी, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। IGRS पोर्टल पर गलत निस्तारण रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायत पर उन्होंने नाराजगी जताई और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। जमीन कब्जे, इलाज में आर्थिक मदद और रोजगार से जुड़ी शिकायतों पर भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
